फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car riders took away eighth grade student

Moradabad News: आठवीं के छात्र को उठा ले गए कार सवार, पीड़ित ने कार से कूदकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Car riders took away eighth grade student
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ शिव शक्ति कॉलोनी से सोमवार शाम कार सवार युवक आठवीं कक्षा के छात्र को अपहरण कर ले गए। कंपनी बाग के पास आरोपियों ने कार को रोक दी और नशे का इंजेक्शन खरीदने लगे। इसी दौरान छात्र कार से कूदकर भाग गया और उसने कॉल पर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मऊ शिव शक्ति कॉलोनी निवासी राजकुमार सैनी एमआईटी में क्लर्क हैं। परिवार में पत्नी पूनम, बेटा आदित्य व एक छोटी बेटी है। राजकुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका बेटा आदित्य घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान एक कार सड़क किनारे आकर रुकी। कार सवारों ने बेटे से पास पड़ी गेंद उठाकर देने के लिए कहा। जैसे ही आदित्य गेंद उठाकर कार में बैठे लोगों को देने प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी उसे कार में बिठाकर ले गए। आदित्य का कहना कि कंपनी बाग में एकता द्वार के पास कार रोककर मेडिकल स्टोर से नशे का इंजेक्शन लेने चले गए। इसका मौका मिलते ही आदित्य कार का दरवाजा खोलकर भाग निकला। इसके बाद वह स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास स्थित जलकर विभाग कॉलोनी में घुस गया। वहां मौजूद लोगों से अपने पिता को कॉल लगवाकर बात की और पूरे मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई जांच पड़ताल की। पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article