{"_id":"6241780ca1edf81f1d7f2dc0","slug":"car-rammed-from-behind-in-a-wooden-trolley-driver-died-broke-door-and-took-out-dead-body-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : लकड़ी लदी ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : लकड़ी लदी ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव, आठ घायल
Mon, 28 Mar 2022 02:25 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:25 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत निवासी आठ लोग हरियाणा में सरसों की फसल काटने गए थे। रविवार रात सभी लोगों ने हरियाणा से एक कार बुक की थी। इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक कार लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार सवार मजदूर हरियाणा से पीलीभीत लौट रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर चालक का शव बाहर निकाला है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत निवासी आठ लोग हरियाणा में सरसों की फसल काटने गए थे। रविवार रात सभी लोगों ने हरियाणा से एक कार बुक की थी। इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 5.30 बजे कार मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान कार लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार भी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे से कार चकनाचूर हो गई। जिस कारण के दरवाजे नहीं खुल पाए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर घायल को बाहर निकला और जिला अस्पताल भिजवा दिया। इसके अलावा चालक के शव को बाहर निकाला गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। कार चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन