फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car parked in CHC premises vandalized

Moradabad News: सीएचसी परिसर में खड़ी कार में तोड़फोड़

Sat, 12 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Car parked in CHC premises vandalized
कांठ। सीएचसी परिसर में खड़ी पीएमडब्लू की कार को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार स्वामी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चौक बाजार निवासी अनिल कुमार सैनी पुत्र विजय सिंह सैनी स्थानीय सीएचसी में पैरामेडिकल वर्कर (पीएमडब्लू) के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की रात अनिल की कार सीएचसी में पीछे की तरफ खड़ी हुई थी। रात में असामाजिक तत्वों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए और टायरों को भी फाड़ दिया। जब अनिल सैनी घर जाने के लिए कार के पास पहुंचे तो उसे टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को दी। शुक्रवार को इस मामले में अनिल सैनी ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed