{"_id":"656a06aa11bf89b1be089856","slug":"car-owner-threatens-traffic-inspector-for-issuing-challan-in-meerut-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चालान काटने पर भड़का कार मालिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को दी धमकी; कहा- नौकरी कैसे की जाती हैं, सिखा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चालान काटने पर भड़का कार मालिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को दी धमकी; कहा- नौकरी कैसे की जाती हैं, सिखा देंगे
Fri, 01 Dec 2023 09:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:46 PM IST
सार
फोन पर कार मालिक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नौकरी कैसे की जाती है, वह उन्हें सिखा देगा। धमकी से क्षुब्ध ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
फोन पर दी धमकी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद जिले में कार का चालान काटने पर एक व्यक्ति ने फोन पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इस मामले में इंस्पेक्टर की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार 28 नवंबर की रात सवा नौ बजे फव्वारा चौक पर पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार चालक बगैर सीट बेल्ट लगाए फोन से बात करते हुए जा रहा था। पुलिस टीम ने नियम तोड़ने पर कार चालक को रोक लिया। उसके मुंह से शराब की महक आ रही थी। पुलिस ने ब्रीथ एनलाइजर से उसकी जांच की, लेकिन निर्धारित मात्रा से अधिक ऐल्कोहॉल की मात्रा नहीं पाई गई।
विज्ञापन
इस मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने उसका मोटर वाहन अधिनियम के तहत दो हजार रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि नौकरी कैसे की जाती है, वह उन्हें सिखा देगा। धमकी से क्षुब्ध ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने धमकी देने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ली है। कार एक फैक्टरी मालिक की बताई जा रही है
विज्ञापन