{"_id":"627acb528217a35ca63af44f","slug":"car-driver-collides-with-bike-pac-constable-injured-city-news-mbd4275974175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार हाईवे पर कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, पीएसी कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार हाईवे पर कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, पीएसी कांस्टेबल घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर । हरिद्वार स्टेट हाईवे पर मंगलवार को कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पीएसी सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से अमरोहा जिले के केशवपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह यादव 6 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सिपाही के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वह 23 वीं पीएसी मुरादाबाद में डाक लेकर आए थे। दोपहर बाद पीएसी में डाक देकर लौट रहे थे। हरिद्वार स्टेट हाईवे पर शेरुआ धर्मपुर चौराहे के पास सामने से आ रही कार ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पीआरपी 286 के पुलिस कर्मी दरोगा कैलाश, सिपाही अमित कुमार और चालक नेत्रपाल तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी घायल को उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने सिपाही का उपचार किया। जिसके बाद सिपाही की हालत नाजुक देखकर रेफर कर दिया। पुलिस कर्मी घायल सिपाही को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और पीएसी के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायल का हालचाल किया और डॉक्टरों से बात की। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।