{"_id":"653ac6e77f595e68600e8a0a","slug":"car-collides-with-e-rickshaw-woman-rider-dies-daughter-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-272060-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, सवार महिला की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, सवार महिला की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-संभल रोड पर कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा सवार मैनाठेर क्षेत्र के पंडित नगला निवासी जुबैदा (45) पत्नी नौशे अली की मौत हो गई जबकि महिला की बेटी शबीना (20) और ई-रिक्शा चालक इश्तेकार निवासी मैनाठेर घायल हो गया।
गांव पंडित नगला निवासी जुबैदा अपनी बेटी शबीना के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर डींगरपुर गांव बाजार जा रही थी। ई-रिक्शा मुरादाबाद-संभल से सटी असदपुर की पुलिया के पास पहुंचा। इसी दौरान संभल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में जुबैदा की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी शबीना और ई-रिक्शा चालक इश्तेकार घायल हो गए। साथ ही ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के दौरान मौके पर हो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारण मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात भी बाधित हुआ है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही महिला के शव को लेकर चले गए। वहीं चालक सहित कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। कार चालक मुरादाबाद की दवा कंपनी में काम करता है। वह बुलंदशहर निवासी है और वह परिवार के साथ बुलंदशहर से मुरादाबाद जा रहा था।