फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car collided with bike, death of Raj Mistry

कार ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, राज मिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Car collided with bike, death of Raj Mistry
तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राज मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना डिलारी क्षेत्र के गांव रेहटा माफी निवासी खलील अहमद (30) पुत्र साबिद अहमद राज मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार को वह बाइक से कांठ क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद उर्फ समदगढ़ काम करने के लिए आ रहे थे। जब वह कांठ क्षेत्र में कांवड़पथ मार्ग पर नागराज मंदिर और गांव गांवड़ी के बीच में पहुंचे तभी कांठ की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खलील अहमद कई फिट ऊपर उछलकर कार के शीशे पर आ गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कांठ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार और बाइक को भी कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई। इसके बाद वह भी थाने पहुंच गए। मृतक के भाई जाबिर की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार राज मिस्त्री खलील अहमद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके एक बेटी और एक बेटा भी है। उनकी मौत से भाई जाबिर हुसैन, तसलीम, राहिल, मां सफीकन, पिता साबिद अहमद, पत्नी राशिदा सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहे राज मिस्त्री खलील ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। लोगों का कहना है कि यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कार की टक्कर से बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हुई है, उस कार में सब्जियां भरी हुई थीं। उसे चला रहा युवक घर में एक कार्यक्रम होने के कारण सब्जियां व अन्य सामान लेकर घर आ रहा था। पुलिस के अनुसार कार कांठ के ही गांव रूस्तमपुर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed