{"_id":"62420c0b3e93e701fa682bb3","slug":"car-colied-wth-tractor-driver-died-city-news-mbd422933160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी लदी ट्राली में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी लदी ट्राली में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हरियाणा के हिसार से मजदूरी कर लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूरों से भरी कार लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार नौ लोग घायल हो गए। पुलिस और लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर चालक के शव को बाहर निकाला। हादसा मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुआ।
पुलिस के मुुताबिक, लखीमपुर खीरी के भीरा थानाक्षेत्र के बहादुर नगर और सिकिल टांडा निवासी मजदूर छह मार्च को हरियाणा के हिसार में सरसों की फसल काटने गए थे। काम निपटाने के बाद मजदूर अवधेश, शिव कुमार, राकेश, अमित, रामू प्रदीप, विजय पाल और सोनू कार से घर लौट रहे थे। कार को भूपेंद्र सिंह निवासी सिकिल टांडा थाना भीरा जनपद लखीमपुर खीरी चला रहा था, जबकि दूसरा चालक ऊधम सिंह बराबर वाली सीट पर बैठा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार मूंढापांडे क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान कार लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चला रहे चालक भूपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार भी बुरी तरह घायल हो गए। हादसे से कार चकनाचूर हो गई। जिस कारण दरवाजे भी नहीं खुल पाए। चालक का शव कार में फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकला और अस्पताल भिजवा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चालक का शव बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल अवधेश, अमित, राजेश, शिवकुमार, विजयपाल को सीएचसी मूंढापांडे में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अमित व राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य सवार को गंभीर चोट नहीं आई। अवधेश ने बताया कि सभी मजदूर गहरी नींद थे। अचानक जोर से झटका लगा था। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सूपुर्दगी में दे दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।