फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   car accident

मझोला थाने के पास पलटी विधायक की कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
car accident
दिल्ली रोड मझोला के पास कांठ विघायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू की गाडी इसी जगहा पलटी। अमर उजाला
मुरादाबाद। मझोला थाने के सामने बुधवार सुबह साढ़े दस बजे सामने से आ रही कार ने विधायक की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे विधायक की गाड़ी पलट गई। हादसे के समय कार में भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू, उनका चालक, गनर और पीए मौजूद थे। दुर्घटना की जानकारी होते ही थाने से पुलिस कर्मी दौड़े और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकला गया। इस मामले में चालक की तहरीर पर दूसरी कार के चालक पर जानलेवा हमले और संपत्ति नुकसान पहुंचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कांठ विधान सभा से भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू के चालक पुष्पेंद्र सिंह निवासी निधि गांव थाना छजलैट की तहरीर पर दूसरी कार के चालक के खिलाफ जानलेवा हमला और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक ने अपनी तहरीर में बताया कि वह विधायक राजेश कुमार चुन्नू को कार से मौढ़ा तैय्या गांव में पानी की टंकी उद्घाटन के लिए लेकर जा रहा था। कार में विधायक के अलावा पीए उदित शर्मा, गनर भूदेव सिंह और चालक पुष्पेंद्र मौजूद थे। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे इनकी गाड़ी मझोला थाने के पास गुरुद्वारा के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने जान से मारने की नियत से विधायक की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार ने दो पलटी खाईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ गई। कुछ ही देर में थाने से इंस्पेक्टर रूपेंद्र गौड़ समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। उन्होंने कार में फंसे विधायक समेत सभी चार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में सभी मामूली रूप से घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। उधर पुलिस ने दूसरी कार के चालक बुद्धपाल को हिरासत में ले लिया। वह बरेली का रहने वाला है। हादसे के समय वह दिल्ली से मुरादाबाद के लिए सवारियां लेकर आ रहा था। पुलिस ने उसकी कार भी कब्जे में ले ली है। एएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed