फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cantonment making travel route

Moradabad News: छावनी बना रहा यात्रा मार्ग, जामा मस्जिद से कोहिनूर तिराहे तक तैनात रहे 400 पुलिस कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
cantonment making travel route
मुरादाबाद। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्ग छावनी में तब्दील रहा। जामा मस्जिद चौराहा से लेकर कोहिनूर तिराहे तक मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांट कर 400 पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। यात्रा शुरू होने से कई घंटे पहले ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

जामा मस्जिद चौराहा, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, भूड़ा का चौराहा, ईदगाह चौराहा, संभल चौराहा, दस सराय, करूला, कोहिनूर तिराहे तक जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इनमें कुछ पुलिस कर्मी सादा वर्दी में तैनात किए गए थे। यात्रा मार्ग पर ऊंची-ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया था। तीन एएसपी,आठ सीओ और 12 एसएचओ और 400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पीएसी जवानों की दो कंपनी भी लगाई गई थी। यात्रा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के साथ इंटरसेप्टर वाहन न्याय यात्रा के आगे-आगे चला रहता और पुलिस कर्मी रूट क्लीयर कराता रहा। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एएसपी ऋषभ रुणवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह, एसीएम प्रथम प्रीति सिंह, सीओ कटघर रुद्र कुमार सिंह, सीओ कोतवाली अपेक्षा निम्बाडिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article