{"_id":"5ef3be218ebc3e433922c72b","slug":"canter-driver-died-in-accident-city-news-mbd353616896","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कैंटर की टक्कर में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कैंटर की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर कैंटर पीछे से ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा मौलागढ़ गांव के पास हुआ। सहारनपुर जनपद के नागल थानाक्षेत्र के गांव भलसभा ईशापुर निवासी अजीम कैंटर चालक है। साथी चालक प्रवीण कैंटर पर साथ चलता था। बुधवार को दोनों लोग कैंटर लेकर जा रहे थे। मौलागढ़ के पास कैंटर एक ट्रक में पीछे से घुस गया। टक्कर की आवाज से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दोनों चालक कैंटर के केबिन से फंस गए थे। अजीम को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। कैंटर का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अजीम में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।