फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candle march against atrocities on Hindus in Bangladesh

Moradabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Candle march against atrocities on Hindus in Bangladesh
मंडी धनौरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज की ओर से बृहस्पतिवार की रात कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

बालाजी धाम से शुरू हुए कैंडल मार्च की कमान महिलाओं ने अपने हाथों में संभाल रखी थी। सभी ने अपने हाथों में मोमबत्ती ले रखी थी। जुलूस में शामिल लोग पाकिस्तान व चीन हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। कंचन बाजार, अग्रसेन बाजार, गंज बाजार, पुराना स्टेट बैंक तिराहा से होते हुए लोग गढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को हिंदुओं की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की टूक चेतावनी देनी चाहिए। कुछ उत्साही वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं की सुरक्षा के लिए वहां सेना भी भेजनी चाहिए। दो मिनट का मौन रखकर हिंसा में मारे गए हिंदुओं को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुशीला गुप्ता, सिम्मी अग्रवाल, रेनू गोयल, वंदना सिंहल, नीता अग्रवाल, रेखा जैन, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, अजय गोयल, नीरज सिंहल, पवन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, मनु अग्रवाल, गौरव रस्तोगी, पंकज सिंहल, शरद गर्ग, मोहित मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed