फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candle lit after sanitizing hands, husband and wife scorched

हाथों को सैनिटाइज करने के बाद जलाई मोमवत्ती, पति पत्नी झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Candle lit after sanitizing hands, husband and wife scorched
मुरादाबाद। ड्यूटी करके लौटे निजी अस्पताल के कर्मचारी ने हाथों को सैनिटाइज करने के बाद मोमबत्ती जलाने लगा, इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया। पति को बचाने आई पत्नी भी झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा के लाल बाग निवासी प्रदीप कुमार कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे वह ड्यूटी से घर लौटा और हाथों को सैनिटाइज करने लगा। इसी दौरान बिजली गुल हो गई। प्रदीप ने बताया कि घर में अंधेरा छा गया। इसके बाद वह उजाला करने के लिए मोमबत्ती जलाने लगा, जिससे उसके हाथों में लगे सैनिटाइजर ने आग पकड़ ली। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। पति को आग की लपटों में झुलसा देख। पत्नी प्रभा सैनी उसे बचाने के लिए दौड़ी। बताया जा रहा है कि वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। दंपती की चीख पुकार पर अन्य परिजन व आस पड़ोस के लोग भी आग गए। लोगों ने दंपती के कपड़ों में लगी आग को बुझाकर दोनों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed