फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candidates will be able to leave the class only after the examination is over.

Moradabad News: परीक्षा खत्म होने के बाद ही क्लास से जा पाएंगे अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to leave the class only after the examination is over.
संभल। पीसीएस प्री परीक्षा- 2025 जिले के 13 केंद्रों पर 12 अक्तूबर को होगी। इनकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों की कार्यशाला हुई। इसमें उन्हें सुरक्षा के प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। बताया गया कि एक कक्ष में 24 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान परीक्षकों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की जानकारी दी गई। केंद्राध्यक्ष यतींद्र कुमार भाटी ने आयोग से मिले निर्देश के अनुसार बताया कि परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। कक्ष से कोई भी अभ्यर्थी किसी भी तरह का बहाना करके बाहर नहीं निकल पाएंगे। बताया कि पेपर खत्म होने के आधा घंटा पहले किसी को भी बाहर न जाने दें। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें बाहर भेजा जाए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आयोग की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि पीसीएस की परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ट्रेनिंग कराई जा रही है, परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। बताया कि 12 अक्तूबर को 13 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 5688 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
एमजीएम कॉलेज, संभल में केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया। बताया कि केंद्र पर 480 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ ई-डाउनलोड प्रवेश पत्र, काला बाल प्वाइंट पेन और एक मूल आईडी ला सकेंगे। इस दौरान सहायक केंद्राध्यक्ष डाॅ. आबिद हुसैन, डाॅ. मोहम्मद इमरान खान आदि रहे।
000000

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-राजकीय डिग्री कॉलेज, हयातनगर
-एमजीएम महाविद्यालय, संभल
-आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, संभल
-शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, संभल
-हिंद इंटर कॉलेज, संभल
-राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, संभल
-जेडयू इंटर कॉलेज, सरायतरीन
-चंदौसी इंटर कॉलेज
-एसएम कॉलेज, चंदौसी
-एसएम इंटर कॉलेज, चंदौसी
-नानक चंद इंटर कॉलेज, चंदौसी
-बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई
-हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed