फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Candidate alleges: Called inside the gate, then not allowed to take the exam

Moradabad News: अभ्यर्थी का आरोप-गेट के अंदर बुलाकर परीक्षा में नहीं बैठने दिया

Mon, 26 Oct 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 26 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Candidate alleges: Called inside the gate, then not allowed to take the exam
मुरादाबाद। चंदौसी के गांव ररूलपुर कैली निवासी प्रेमलता रविवार सुबह प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने मुरादाबाद आई थी। सुबह की पाली में उसका केंद्र सीएनएस अकादमी अगवानपुर में था। प्रेमलता का कहना था कि वह परीक्षा देने केंद्र के अंदर पहुंच गई थी, लेकिन उसकी बायोमीट्रिक नहीं हो सकी। अभ्यर्थी का आरोप था कि उसने कई बार केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने मिन्नतें कीं कि बायोमीट्रिक करवाकर परीक्षा देने दें, लेकिन उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया। प्रेमलता के पति योगेश कुमार ने सवाल उठाया कि यदि प्रेमलता केंद्र पर देरी से पहुंची थी तो उसे गेट के अंदर क्यों घुसने दिया गया। जब अंदर बुलाया था तो फिर बायोमीट्रिक क्यों नहीं होने दी। योगेश कुमार का आरोप है कि वहां से लौटते समय तनाव में होने के कारण वह गिर गई और पैर में मोच आ गई। एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेमलता का बायोमीटि्रक कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed