{"_id":"6a8766a8c958060b7c0bc284","slug":"camp-organized-to-provide-the-benefits-of-schemes-to-workers-and-traders-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112854-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: श्रमिकों और व्यापारियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: श्रमिकों और व्यापारियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगा शिविर
Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
श्रमि
बिलारी। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से नगर में व्यापार मंडल के सरकारी अस्पताल के निकट कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ दिलाने के के उद्देश्य से पंजीकरण किया गया। शिविर में कुल बीस श्रमिकों और व्यापारियों के पंजीकरण हुए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, दुष्यंत सिंह, मनोज कुमार और राजीव कुमार ने आवेदकों की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया। शिविर को सफल बनाने में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, अरिहंत जैन, चंदन डुडेजा, उदय चावला, प्रदीप सिंघल, सुरेंद्र कुमार चुग, कौशल ठाकुर, रमाकांत गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, अभिषेक शर्मा और शिवेंद्र गुप्ता आदि व्यापारियों का सहयोग रहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने शिविर में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।