फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Called to make the Provincial General Conference of 14 September a success

Moradabad News: 14 सितंबर के प्रांतीय महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Called to make the Provincial General Conference of 14 September a success
बिलारी। बुधवार शाम नगर में कैंप कार्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 14 सितंबर को बिजनौर में होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पश्चिमी व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि आगामी 14 सितंबर की सुबह दस बजे पश्चिमी व्यापार मंडल का प्रांतीय महासम्मेलन और प्रांतीय चुनाव प्रक्रिया बिजनौर में होने जा रही है। इस महासम्मेलन में पश्चिमी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के अलावा कई प्रदेश पदाधिकारी व सांसद और विधायक भी पहुंचेंगे। इस प्रांतीय महासम्मेलन में प्रदेश के पंजीकृत व्यापारियों की दुर्घटना बीमा राशि दस लाख रुपये बढ़ाकर बीस लाख रुपये दिए जाने तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमी व्यापार मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी श्रीकांत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर लाइसेंसी शस्त्र मिलने चाहिए, जीएसटी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए तथा व्यापारी सुरक्षा आयोग बनाया जाना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट और संचालन जिला महामंत्री सुनील आर्य ने किया। बैठक में नरेश गुप्ता, मुकेश चंद्र शर्मा,ध्रुव शर्मा, विकास गुप्ता, सचिन गुप्ता, हाजी दिलशाद हुसैन, हाजी शमशाद हुसैन, हाजी शमशुददीन, हाजी यूनुस सैफी, सुरेश गुप्ता, प्रवेश प्रजापति, नानक शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed