फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Called for the renunciation of Western civilization.

Moradabad News: पश्चिमी सभ्यता त्यागने का किया आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Called for the renunciation of Western civilization.
ठाकुरद्वारा। आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ने समाज में पांच परिवर्तन अपनाने और बढ़ती पश्चिमी सभ्यता को त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने रविवार को नगर के संघ कार्यालय में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीडिया की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें समाज को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अधिक जिम्मेदारी से निभानी चाहिए। उन्होंने वर्तमान में टूटते परिवारों पर चिंता व्यक्त की और इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रमुख ने राष्ट्र की आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और खरीदने पर बल दिया। उन्होंने पंच परिवर्तन अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल की बचत और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिंदू समाज का वर्ष प्रकृति के अनुसार चलता है, जिसके अनुसार नामकरण संस्कार होता है। हालांकि, आज लोग अंग्रेजी पंचांग से जन्मदिन मनाते हैं, जिससे जन्मतिथि बदल जाती है। यह सनातन धर्म के हिसाब से भी ठीक नहीं है। उन्होंने नागरिक कर्तव्य के रूप में पशु-पक्षियों को भोजन कराने, पानी बचाने और सामाजिक समरसता पर भी ध्यान दिलाया। इस अवसर पर जयपाल सिंह, मुदित अग्रवाल व जोगिंदर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed