फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to traders to remain united to protect their interests.

Moradabad News: व्यापारियों से हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान

Fri, 17 Jul 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Call to traders to remain united to protect their interests.
बिलारी। नगर में उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों से अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में पहुंचे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापार मंडल की छह वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

नगर में सरकारी अस्पताल के निकट उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार दोपहर आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन और उनकी टीम के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक करके सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से देश की आर्थिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियां चलती हैं। व्यापारी प्रतिमाह सरकार को डेढ़ लाख करोड़ का कर भरते हैं इसलिए व्यापारियों को सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के माध्यम से बीते छह वर्षों में पूरी हुई व्यापारियों की मांगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के पंजीकृत करोड़ों व्यापारियों को दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिला तथा जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को पेंशन देने के लिए कानून बनाया गया। वर्ष 2025 के बजट में आयकर की छूट तीन लाख से बढ़ाकर 12 लाख हो गई तथा आयकर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस 50 हजार से बढ़कर एक लाख रुपये किया गया। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों को छोटी-छोटी बातों पर जेल भेजने का कानून समाप्त हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन कराया। बिहार में मखाना व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम्मेलन की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन और संचालन महामंत्री शिवओम गुप्ता ने किया। सम्मेलन में शिवओम गुप्ता, रनवीर सिंह, नीरज मित्तल, गिरीश गर्ग, बिजेंद्र चंद्रवंशी, कौशल ठाकुर, दिनेश प्रजापति, फैसल रजा अंसारी, अभिषेक शर्मा, दुष्यंत चौहान, अंशुल अग्रवाल, राकेश कुमार, हाजी इकरार हुसैन, मोहम्मद आलम, रमाकांत गुप्ता, संदीप गुप्ता, दीप गुप्ता, आलोक गुप्ता, नितिन गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन के अंत में मुरादाबाद के वरिष्ठ व्यापारी अजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed