Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to farmers to take advantage of farming by communicating with agricultural scientists

Moradabad News: किसानों से कृषि वैज्ञानिकों से संवाद कर खेती में लाभ उठाने का आह्वान

Wed, 04 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Call to farmers to take advantage of farming by communicating with agricultural scientists
संभल। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत संभल जिले में 12 मई तक चयनित क्षेत्रों में किसानों से कृषि वैज्ञानिक विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान किसानों को मृदा, फसल, उर्वरक, बीमारियों, दलहन, तिलहन मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, के अनुसार उर्वरकों के प्रयोग आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को भुलावई, सैंजनी, बनियाखेड़ा, तिमनपुर, बारीपुर भमरौआ, कुरकावली, नगला खाकम, मऊ अस्सू एवं नगलिया बल्लू में किसानों से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आलू के वैज्ञानिक दिनेश सिंह ने किसानों को आलू की खेती, आलू की सब्जी उपयोग के लिए संस्करण उपयोग, बीज उत्पादन के लिए नवीनतम तकनीक और क्या-क्या सावधानियां बरती जाए, इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ.वीके गुप्ता ने आलू प्रसंस्करण के लिए कौन-कौन सी किस्म उगाई जा सकती है और अनुबंध के माध्यम से कैसे अपने उगे हुए आलुओं को फैक्टरी तक पहुंचाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है, इस बारे में बताया। अंत में उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने कृषि विभाग में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आगामी तिथियों में स्वयं से संबंधित ग्राम पंचायत में होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 में पहुंचकर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और नोडल अधिकारियों से कृषि विभाग की योजनाओं व कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed