फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to brass workers to unite to fight for their rights

Moradabad News: हक की लड़ाई के लिए पीतल मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Call to brass workers to unite to fight for their rights
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीतल मजदूर यूनियन कार्यकारिणी की रविवार हुई बैठक में पीतल मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ने पर जोर दिया गया। श्रमिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लखनऊ में 26 नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
मंडी रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में हुई बैठक में बिंदुवार एजेंडा संजीव शुक्ला ने सभी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि श्रमिक रवि सागर को एक फैक्टरी मालिक ने अवैधानिक रूप से काम से बाहर कर दिया है। इस निर्णय के खिलाफ रवि सागर ने 20 नवंबर से डीएम कार्यालय के समक्ष अनशन की घोषणा की थी। बैठक में उपस्थित रवि सागर ने बताया कि उन्हें अभी फैक्टरी मालिक की तरफ से सूचना दी गई है कि सोमवार को फैक्टरी में इस मुद्दे पर वार्ता कर विषय को निस्तारित किया जाएगा। लिहाजा अनशन को स्थगित कर दिया गया है। बैठक में तय हुआ कि यदि यह समझौता नहीं होता है तो फिर अनशन सहित बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि श्रमिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 26 नवंबर से लखनऊ में किसानों और मजदूरों का संयुक्त प्रदर्शन तीन दिन तक होगा। जिसमें पीतल कर्मचारियों के बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने का निर्णय लिया। बैठक में 10 दिसंबर 2023 को होने वाले ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के जिला सम्मेलन को भी सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल सिंह ने बताया कि एआईयूटीयूसी का यह जिला सम्मेलन सभी आउटसोर्सिंग ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन नियमित कार्य पर नियमित रोजगार और पीतल उद्योग में श्रम कानून का कड़ाई से पालन करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। सम्मेलन में एआईयूटीयूसी के राष्ट्रीय सचिव रमेश पाराशर मुख्य अतिथि होंगे। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह और संचालन उप सचिव संजीव शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed