Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cages set up at three locations remain empty; the terror of leopards persists.

Moradabad News: तीन स्थानों पर लगाए पिंजरे अब भी खाली, तेंदुओं की दहशत बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cages set up at three locations remain empty; the terror of leopards persists.
कांठ। क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। कई दिन बीतने के बाद भी इनमें कोई तेंदुआ कैद नहीं हो सका है। दहशत के चलते किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दिए थे। कांठ के मौहड़ी हजरतपुर में तेंदुए के दो शावक मिले थे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव डेहरा, भरतपुर और मौहड़ी हजरतपुर में पिंजरे लगाए थे। तेंदुओं को आकर्षित करने के लिए पिंजरों में प्रतिदिन शिकार रखा जा रहा है। वन विभाग को अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। किसान खेतों में काम करने के लिए जाने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार अलग-अलग गांवों में भ्रमण कर रही है। टीम ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को तेंदुए से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, जिनकी लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे खेतों में अकेले और निहत्थे न जाएं तथा तेंदुए से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। यदि कहीं तेंदुआ या कोई भी अन्य वन्य जीव दिखाई दे तो इसकी सूचना अवश्य ही इस नंबर 9759730666 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed