फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cages are empty at two places in Chhajlat, waiting for leopard

Moradabad News: छजलैट में दो स्थानों पर पिंजरे खाली, तेंदुए का इंतजार

Sun, 01 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Cages are empty at two places in Chhajlat, waiting for leopard
कांठ। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तेंदुओं के आतंक को देखते हुए वन विभाग द्वारा दो स्थानों प लगाए गए पिंजरों को तेंदुए का इंतजार है। छजलैट के मानपुर स्थित गोशाला के पीछे और गांव मुंडाला में पिंजरे लगे हुए हैं। वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन


छजलैट और कांठ क्षेत्र में पिछले करीब डेढ़ महीने से तेंदुओं का दिन पर दिन आतंक बढ़ता ही जा रहा है। यह जहां ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं तो पशुओं को भी अपना निवाला बना रहे हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एक महीने के भीतर क्षेत्र से तीन तेंदुए पकड़े भी जा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी कई तेंदुए लगातार दिखाई दे रहे हैं। छजलैट के गांव मुंडाला, फत्तेहपुर विश्नोई, बैरमपुर, नक्संदाबाद, महेंद्री सिकंदरपुर, समंदपुर, खलीलपुर कद्दीम, चेतरामपुर, रम्पुरा, छजलैट, बड़ौदा विरान आदि में लगातार तेंदुए देखे जाने का दावा भी ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ गांव मानपुर स्थित गोशाला की दीवार फांदकर घुस गया था और उसने यहां दो बछड़ों को अपना निवाला बना लिया था। इससे एक दिन पहले मुंडला में खेत से चारा काट रहे किसानों के आगे से तेंदुआ गुजर गया था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मानपुर गोशाला के पीछे और मुंडाला में पिंजरा लगा दिया था। वर्तमान में दोनों जगह पिंजरे लगे हुए हैं, इन पिंजरों को तेंदुए के आने का इंतजार है। वहीं वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में कहीं भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र के लोगों को गोष्ठियां कर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed