फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष समेत 21 पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश ढल समेत 21 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। सतीश ढल और उनके साथियों पर भड़काऊ भाषण देकर माहौल को खराब करने की कोशिश का आरोप लगा है। चौकी इंचार्ज कैंप सर्वेश कुमार की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में मंगलवार को कलक्ट्रेट पर हुए धरना प्रदर्शन का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवल मारवाहा ने बताया कि मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट पर विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के नेता वारिस पठान के बयान को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुतला भी फूंका और भड़काऊ भाषण दिया गया। जिससे विशेष वर्ग के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिससे शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश ढल, विनोद सक्सेना, राहुल सिंह, पुलकित शर्मा, अतुल भटनागर, अमरदीप, पोपड लाल, हनरी सैनी, ताराचंद्र सैनी, करन सैनी, रवि चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, पंकज बाबू, नरेश श्रीमाली, विनोद, रचित अग्रवाल, दीपक, जयदेव यादव, आकाश शर्मा, रणजीत कौर, मुन्ना लाल सैनी व कुछ अन्य के खिलाफ धारा (295 ए) के तहत खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो रिकार्डिंग के जरिये अन्य लोगों भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed