{"_id":"5e44631b8ebc3ee5fa05d283","slug":"caa-city-news-mbd339689627","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना खत्म होगा या नहीं, निर्णय 22 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना खत्म होगा या नहीं, निर्णय 22 को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सीएए के विरोध में शहर के ईदगाह मैदान पर चल रहा धरना समाप्त किया जाए या नहीं इसका निर्णय अब 22 फरवरी को लिया जाएगा। यह निर्णय शहर इमाम सैयद मासूम अली की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर धरना कमेटी के नुमाइंदों व कुछ धर्मगुरुओं की हुई बैठक में लिया गया। इससे प्रशासन की तीन दिन पहले धरना खत्म कराने की शुरू की गई कवायद को फिलहाल झटका लगा है। शहर इमाम ने इंस्पेक्टर एलआईयू के माध्यम से इस निर्णय से जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर के ईदगाह मैदान में 29 जनवरी को दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर धरना शुरू किया गया था। धरना स्थल पर लगातार भीड़ बढ़ती देख तीन दिन पहले डीएम व एसएसपी ने धरना खत्म कराने की दिशा में प्रयास शुरू करते हुए शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली, मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी व कमेटी के कई लोगों के साथ थाना कटघर में बैठक की थी। उस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और जल्द शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए सभी से धरना खत्म कराने की अपील भी की थी। इस दौरान सपा विधायक व कमेटी के लोगों ने इस पर निर्णय लेने का अधिकार शहर इमाम पर छोड़ दिया था।
शहर इमाम ने कुछ अन्य धर्म गुरुओं व कमेटी के लोगों से विस्तृत वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लेकर अवगत कराने की बात कही थी। बुधवार शाम शहर इमाम ने कमेटी से जुड़े लोगों व कुछ धर्मगुरुओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। धरना कमेटी की ओर से लोगों ने बताया कि धरना खत्म करने को धरने पर बैठे अधिकांश लोग तैयार नहीं हैं। इसके अलावा 22 फरवरी को इस मुद्दे पर सुप्रीमकोर्ट में भी सुनवाई होनी है। बेहतर होगा कि उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। बैठक में तय किया गया कि धरना 22 फरवरी को बैठक कर ही आगे निर्णय लिया जाएगा। तब तक धरना चलेगा। बैठक में मुफ्ती सलमान, मौलाना काब रशीदी, डॉ. शादिक व धरना कमेटी की ओर से जकी राइनी, वकी रशीद, गुड्डू अजीम, बब्बन अब्बासी, चांद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमेटी के कुछ लोगों, मुफ्ती सलमान साहब आदि के साथ धरना खत्म करने की बात को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें तत्काल धरना खत्म करने को कोई तैयार नहीं हुआ। सभी ने 22 फरवरी के बाद इस पर कुछ निर्णय लेने की बात कही है। इंस्पेक्टर एलआईयू के माध्यम से इसकी इत्तला प्रशासन को भेज दी गई है।
सैयद मासूम अली, शहर-ए-इमाम
मैं व कमेटी के कुछ और लोग शाम को इमाम साहब के यहां बैठक में गए थे। वहां यही निष्कर्ष निकल कर आया कि धरने से आवाम जुड़ चुकी है और वह 22 से पहले धरना खत्म करने को तैयार नहीं है। इसके बाद तय किया गया कि धरना खत्म करने अथवा न करने के मुद्दे पर निर्णय अब 22 फरवरी को लिया जाएगा।
जकी राइनी, सदस्य धरना कमेटी