फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

कल से शुरू होगी संपत्ति सील करने की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपियों की संपत्ति चार जनवरी से सील की जाएगी। मंडल में ऐसे 200 लोगों को चिन्हित करके नोटिस जारी किए गए थे। कमिश्नर का कहना है कि नोटिस में नुकसान की भरपाई के लिए दी गई समय सीमा शनिवार को खत्म हो रही है। जो लोग इस अवधि में नुकसान की भरपाई नहीं करेंगे उनकी संपत्तियों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान संभल, रामपुर, अमरोहा और बिजनौर में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और रोडवेज के वाहनों में आगजनी की थी। दूसरी सार्वजनिक संपत्ति को भी तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया गया था। वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस ने मंडल में 200 लोगों को चिन्हित करके नोटिस जारी किए थे। कमिश्नर यशवंत राव का कहना है कि प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ने अभी तक नुकसान की भरपाई नहीं की है। तय अवधि में भरपाई नहीं करने पर चार जनवरी से इनकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। आरोपियों की संपत्तियों को चिहिन्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed