फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

रडार पर आए पश्चिम बंगाल के छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद। लखनऊ - संभल समेत उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के तार पश्चिम बंगाल से जुड़ रहे हैं। लखनऊ में जिन उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उनमें से पांच पश्चिम बंगाल के निकले। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस यह मान रही है कि प्रदर्शन के दौरान पथराव और आगजनी करने वालों में बड़ी तादाद में प्रदेश के बाहर के तत्व शामिल हैं। खुफिया सूचनाओं के बाद गृह विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। इसमें प्रदेश के मदरसों में पढ़ाई कर रहे पश्चिम बंगाल के छात्रों की खास तौर पर निगहबानी करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध की बुनियाद पश्चिम बंगाल से ही पड़ी थी। ऐसे में लखनऊ में हुए उपद्रव में पश्चिम बंगाल के युवाओं की गिरफ्तारी ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियों ने प्रदेश में हो रहे उपद्रव के तार सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल से जुड़ा होने की आशंका जाहिर की है। लखनऊ में हुई आगजनी और पथराव की घटना में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। हिंसा की चपेट में आए शहरों में पश्चिम बंगाल के लोगों पर खास तौर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल में मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा समेत अन्य जिलों में स्थित मदरसों में बड़ी तादाद में पश्चिम बंगाल के छात्र दीनी तालीम हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा कामकाज के सिलसिले में भी अन्य प्रदेशों के लोग भी इन जिलों में निवास कर रहे हैं। प्रदेश में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय मदरसों में पढ़ रहे पश्चिम बंगाल के छात्रों की निगहबानी शुरू कर दी है। मंडल के संभल, बिजनौर, रामपुर और अमरोहा जिले में हुए हिंसक प्रदर्शनों की वीडियोग्राफी में भी इन चेहरों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शनों के पीछे बाहरी तत्वों के शामिल होने की पुख्ता सूचनाएं मिल रही हैं। मुंह पर कपडे़ बांधकर पुलिस पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। रामपुर में हुई हिंसा में बाहरी तत्वों के शामिल होने के साथ ही इसका राजनीतिक कनेक्शन भी उजागर हो रहा है। विवेचना चल रही है, सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। - यशवंत राव, कमिश्नर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed