फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CA shwetabh tiwari murder case zonal team constituted for probe

श्वेताभ तिवारी हत्याकांड: सीए हत्याकांड के लिए मंडलीय टीम का गठन, अब तक पुलिस के हाथ खाली

Wed, 22 Feb 2023 03:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Feb 2023 03:11 PM IST
सार

मंगलवार को डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी हेमराज मीना ने सभी टीमों के साथ मीटिंग की और केस पर लंबी चर्चा की। इसके बाद अफसरों ने केस के लिए एक और टीम का गठन किया है।

विज्ञापन
CA shwetabh tiwari murder case zonal team constituted for probe
पत्नी शालिनी के साथ सीए श्वेताभ तिवारी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में हुए सीए हत्याकांड में अब तक पुलिस को ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़कर खुलासा किया जाए। डीआईजी ने केस की समीक्षा करने के बाद मंडलीय टीम का गठन किया है। जिसमें मुरादाबाद में पूर्व में तैनात रहे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को शामिल किया है। इस टीम ने केस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सीए श्वेेताभ तिवारी के दफ्तर में पुलिस ने दो दिन तक पड़ताल की। इसके अलावा पार्टनर, क्लाइंट और करीबियों को भी अलग-अलग रखकर पूछताछ की ताकि कोई सुराग हाथ लग लाए लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल से भी कोई मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी हेमराज मीना ने सभी टीमों के साथ मीटिंग की और केस पर लंबी चर्चा की। इसके बाद अफसरों ने केस के लिए एक और टीम का गठन किया है। इस टीम में पूर्व में मुरादाबाद में तैनात रहे इंस्पेक्टर और दरोगा शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड की जांच के लिए मंडलीय टीम गठित की गई है। मेरे के साथ ही एसएसपी की निगरानी में इस टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम की प्रगति रिपोर्ट की मॉनीटरिंग की जाएगी। हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।-शलभ माथुर, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed