{"_id":"66d122c7a43bf1339208a159","slug":"ca-murder-accused-vikas-arrested-under-gangster-act-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-468741-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीए हत्याकांड का आरोपी विकास गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीए हत्याकांड का आरोपी विकास गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के आरोपी विकास शर्मा को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर 15 फरवरी 2023 की रात करीब नौ बजे सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइंस के साईं गार्डन निवासी श्वेताभ तिवारी घटना के समय अपने ऑफिस से निकलकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने पाकबड़ा के गांव गिंदौड़ा निवासी शूटर केशव सरन शर्मा, कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा उर्फ गुग्गू, सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर निवासी एवं मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक और भोजपुर थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस ने दावा किया था कि ललित कौशिक और विकास शर्मा की नजर सीए की संपत्ति पर थी। इस मामले में विकास शर्मा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। मझोला थाने में तत्कालीन थाना प्रभारी केके वर्मा ने 31 जुलाई 2024 को गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना विकास शर्मा उर्फ गुग्गू, जबकि उसके साथी ललित कौशिक, शूटर केशव सरन शर्मा और खुशवंत उर्फ भीम हैं। आरोपी ललित कौशिक बलरामपुर जेल में बंद है, जबकि केशव सरन शर्मा हरिद्वार और खुशवंत उर्फ भीम बिजनौर जेल में हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास शर्मा को सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।