{"_id":"5dad5bf18ebc3e93b0398192","slug":"bypoll-election-2019-three-women-blo-arrested-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उपचुनाव में रामपुर के तीन महिला बीएलओ गिरफ्तार, हिरासत में 20 एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उपचुनाव में रामपुर के तीन महिला बीएलओ गिरफ्तार, हिरासत में 20 एजेंट
Mon, 21 Oct 2019 12:49 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में जांच करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के दौरान तीन बीएलओ गिरफ्तार किए गए हैं। इन तीनों के नाम सीमा राठौर, ताजिया और मुमताज हैं, जो हादी जूनियल हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर बीएलओ की ड्यूटी कर रही थीं।
इनपर आरोप है कि मतदाताओं को कच्ची पर्ची बांट रही थीं जो पार्टी प्रत्याशी द्वारा दी जाती हैं। तीनों बीएलओ से जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह खुद शहर कोतवाली में पूछताछ कर रहे हैं।
उनका कहना है कि इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि 20 मतदान अभिकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं। ये ऐसे अभिकर्ता है जो आजाद उम्मीदवार जावेद के द्वारा बनाए गए लेकिन पूछताछ करने पर पता लगा कि इनका जावेद से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि यह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का भी एक ऐसा एजेंट पकड़ा गया है, जो आजाद उम्मीदवार के नाम से बनाया गया था।

डीएम का कहना है कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक चल रहा है। तीन बीबीपैट के खराब होने की जानकारी मिली थी, जो तुरंत बदल दी गई। 11 बजे तक 15.48 फ़ीसदी मतदान हो चुका है।
वहीं, रामपुर के तोपखाना हजरतपुर के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। यहां विकास कार्य नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। नाली और सड़कें खराब हैं। राजीव, आशा, अमरवती, फूलवती, रजिया, रमेश समेत कई लोग मौजूद रहे।