फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bycotte of health workers today

आज से दो घंटे करेंगे कार्य बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bycotte of health workers today
मुरादाबाद। स्वास्थ्य कर्मी नियम विरुद्ध हुए तबादलों के विरोध में मंगलवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। कार्य बहिष्कार 26 से 30 जुलाई तक सुबह आठ से दस बजे तक चलेगा। वहीं, सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष संदीप बड़ोला ने कहा कि सरकार की स्थानांतरण नीति के विपरीत जाकर स्वास्थ्य विभाग में दिव्यांग, गंभीर बीमारी से ग्रस्त, संगठन के पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया। दो वर्ष से कम समय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का भी तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है। इसके विरोध में जारी आंदोलन के अगले चरण में 26 से 30 जुलाई तक प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। धरने को कर्मचारी नेता विनोद शर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाकेश गुप्ता, मंत्री हेमंत चौधरी, मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान एसपी सिंह, लीला, रीना रानी, पूनम मैसी, अमिता शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, अजीजुर्रहमान, विपिन भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह, हरीश चौहान, डीएस नेगी, पंकज पांडे, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed