फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By sending a letter, he demanded 10 lakh rupees

Moradabad News: पत्र भेजकर साहूकार से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
By sending a letter, he demanded 10 lakh rupees
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले साहूकार को पत्र भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रकम न देने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस दयानंद कॉलेज के पीछे प्रेम गली के पास रहने वाले नरेंद्र चंद्र अग्रवाल साहूकार हैं। उनके बेटे अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास डाक के जरिए एक पत्र आया है। जिसमें आरोपी ने 10 लाख रुपये की मांग की है। आरोपी ने धमकी दी है अगर उसके बताए पते पर दस लाख रुपये नहीं भेजे तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पीड़िता कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उन्हें धमकी भरे पत्र भेज चुका है। पत्र पाकबड़ा निवासी रेहान अहमद के नाम से भेजे गए हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article