Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By-election: Voting tomorrow in Khatapur and Sirsa Thatt, zonal and sector magistrates appointed.

उपचुनाव : खतापुर व सिरसा ठाट में मतदान कल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
By-election: Voting tomorrow in Khatapur and Sirsa Thatt, zonal and sector magistrates appointed.
कांठ (मुरादाबाद)। ग्राम पंचायत खतापुर और सिरसा ठाट में प्रधान पद के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रशासन ने उपचुनाव के मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम ने मतदान कराने के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

छजलैट ब्लॉक की ग्राम पंचायत खतापुर और सिरसा ठाट की महिला ग्राम प्रधानों की मौत के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। बुधवार की सुबह सात बजे से दोनों ग्राम पंचायत में मतदान शुरू होगा। ग्राम पंचायत खतापुर में 952 और ग्राम पंचायत सिरसा ठाट में 1066 मतदाता वोट करेंगे।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने एसडीएम कांठ संत दास पंवार को दोनों पंचायतों के मतदान का जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जबकि तहसीलदार रामवीर सिंह को मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला के पोलिंग बूथ 77 और 78, नायब तहसीलदार कांठ योगेशचंद्र शर्मा को मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला खतापुर के पोलिंग बूथ 79 व नायब तहसीलदार छजलैट अनिल कुमार मिश्रा को मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला गोविंदपुर ज्ञानपुर के बूथ संख्या 80 के सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed