फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By deceiving him, he got two lakh rupees of the claim transferred to his account.

Moradabad News: झांसे में लेकर क्लेम के दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
By deceiving him, he got two lakh rupees of the claim transferred to his account.
अमरोहा। झांसे में लेकर मुरादाबाद और डिडौली के लोगों ने किसान की पत्नी की मौत के बाद मिलने वाले क्लेम के दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मीरा सराय में नईम का परिवार रहता है। उनके द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पत्नी सहाना की मौत 22 अगस्त 2025 को हो गई थी। उनका दो लाख रुपये का बीमा था। इसमें खुद नईम नॉमिनी हैं। आरोप है कि इस बीच मुरादाबाद के हरथला में रहने वाले कुंवरपाल सिंह, डिडौली के रहने वाले बंटी और जग्गा नंगला गांव के रहने वाले जितेंद्र भगत जी अमरोहा के मुख्य डाकघर में मिले और बोले कि हम तुम्हारे रुपये निकलवा देंगे।
विज्ञापन

इस बीच बंटी ने कई बार फोन किया और अमरोहा डाकघर में बुलाकर अंगूठा लगवा लिए। बाद में आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर लगवाकर क्लेम की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित नईम को क्लेम का कोई पैसा नहीं मिला। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में कुंवरपाल सिंह, बंटी और जितेंद्र भगत जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed