फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   By changing ATM card, youth withdrew Rs 2.32 lakh from account

Moradabad News: एटीएम कार्ड बदलकर युवकों ने खाते से उड़ाए 2.32 लाख रुपये

Thu, 22 May 2025 08:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 22 May 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
By changing ATM card, youth withdrew Rs 2.32 lakh from account
कांठ (मुरादाबाद) । एटीएम से रुपये निकालने आए युवक को केबिन में पहले से खड़े युवकों ने बातों में उलझाकर उसका कार्ड बदल दिया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से खाते से 2.32500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों को तलाशने में जुट गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर उसने आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला कांठ नगर में चार मई की दोपहर का है। क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी शाहरुख का कहना है कि चार मई की दोपहर वह अपनी बहन अमरीशा का एटीएम कार्ड लेकर कांठ नगर स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ से रुपये निकलने के लिए आया था। उसने यहां से 29000 रुपये निकाले और उन्हें गिनने लगा। उसे और रुपये निकालने थे, इसलिए मशीन से कार्ड को नहीं निकाला था। इसी बीच मशीन में कोई दिक्कत होने लगी तो पीछे खड़े युवकों ने मशीन खराब होने की बात कहकर उसे बातों में उलझाकर कार्ड मशीन से निकाला और उसे वैसा ही दूसरा कार्ड बदलकर थमा दिया। जिसके बाद वह अपने घर चला गया। कुछ देर के बाद ही खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए। जिस पर अपने साथ युवकों द्वारा की गई धाेखाधड़ी का एहसास हुआ। शाहरुख का कहना है कि युवकों ने अलग-अलग स्थानों से उसकी बहन के खाते से 2.32500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जहां-जहां से रुपये निकालने गए थे और वह युवकों की तलाश में जुट गया। इस बीच उसने अमरोहा की मंडी धनौरा पुलिस द्वारा तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के फोटो सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में देखे तो इनमें वहीं युवक दिखाई दिए जिन्होंने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाले थे। शाहरुख ने इस मामले में अनवर निवासी मोहल्ला मुफ्ती सराय थाना चांदपुर बिजनौर, दानिश निवासी मोहल्ला गिरी थाना लोनी गाजियाबाद और शाहनवाज निवासी हट्टवा पट्टी थाना डिडौली जनपद अमरोहा के खिलाफ कांठ पुलिस को तहरीर देते हुए अनवर और दानिश को पहचानने की बात कही है। जिस पर अब कांठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed