{"_id":"5fb19a468ebc3e9bb543119e","slug":"businessman-shot-dead-in-dispute-city-news-mbd36951355","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में छोटी दिवाली की रात की रात बजरी बजरफु ट व्यापारी को गोली मार दी गई। घटना के समय व्यापारी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में शराब पीकर गाली गलौच कर रहे युवकों को व्यापारी ने टोक दिया था। बताया जा रहा है इसी विवाद में आरोपियों ने व्यापारी को गोली मार दी और मौके से भाग गए। मेरठ में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कटघर थानाक्षेत्र के बल्देवपुरी निवासी नरेश कुमार की बजरी बजरफु ट की दुकान है। परिवार में पत्नी कुसुम देवी, बेटा अरुण और बेेटी संजना व बबली है। छोटी दिवाली शुक्रवार रात दुकान बंद करके नरेश अपने घर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तब रास्ते में कुछ लोग शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। नरेश ने इसका विरोध किया और गाली गलौच करने वाले युवकों से वहां से भाग जाने को कहा। इससे आरोपी युवक भड़क गए और उन्होंने नरेश के साथ ही गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पहले मारपीट की। इसके दो युवकों ने नरेश को पकड़ लिया और तीसरे युवक ने नरेश के सीने में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नरेश के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नरेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में नरेश को रेफर कर दिया गया। नरेश के भतीजे योगेश ने बताया कि शनिवार रात मेरठ में उपचार के दौरान उसके चाचा की मौत हो गई है। रविवार को पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। सीओ कटघर मनीष यादव ने बताया कि नरेश के भाई की तहरीर पर आरोपी अमित और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।