{"_id":"60bbe5728ebc3e751e1c7a69","slug":"businessman-of-moradabad-murdered-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : व्यापारी को अगवा कर घर से मंगवाए चार लाख, फिर कर दी हत्या, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : व्यापारी को अगवा कर घर से मंगवाए चार लाख, फिर कर दी हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Sun, 06 Jun 2021 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:28 AM IST
सार
शनिवार रात व्यापारी का खून से लथपथ शव बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
कारोबारी कुलदीप गुप्ता...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकबड़ा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान का संचालन करने वाले व्यापारी को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या करने से पहले व्यापारी से पत्नी को फोन करवाया और नौकर के माध्यम से चार लाख रुपये बतौर मंगवा लिए। इसके बाद व्यापारी का मोबाइल फोन बंद हो गया। अनहोनी की आंशका में घिरे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस मोबाइल लोकेशन के जरिये व्यापारी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच शनिवार रात व्यापारी का खून से लथपथ शव बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। व्यापारी के सिर में गहरी चोटों के निशान थे। जानकारी के मुताबिक पाकबड़ा थानाक्षेत्र के शनिवार का बाजार निवासी कुलदीप गुप्ता (46) अपने परिवार के साथ मझोला के मिलन विहार में रहते थे। कुलदीप गुप्ता के दो भाई पाकबड़ा स्थित पैतृक घर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
कुलदीप गुप्ता की पाकबड़ा के धारीवाल नगर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। पुलिस को कुलदीप के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुलदीप दुकान पर पहुंचे थे। यहां कुछ देर बैठने के बाद वह अपने पैतृक घर चले गए। वहां टहलने के बाद वापस दुकान पर आ गए। दुकान पर मौजूद नौकर से कहा कि वह साईं अस्पताल में किसी को देखने जा रहे हैं, अगर आने में देर हो जाए तो बाइक अंदर खड़ी कर देना। इसके बाद कुलदीप एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठ कर चले गए। उस व्यक्ति ने हेलमेट लगा रखा था। कुछ देर बाद कुलदीप ने पत्नी सुनीता को कॉल करके कहा कि बैंक से चार लाख रुपये निकाल लें। पत्नी ने इस पर टोका भी तो उन्होंने कहा कि जैसा कह रहा हूं वैसा करो।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उन्होंने कॉल करके बताया कि दुकान के पुराने कर्मचारी मुस्तफा को रुपये दे देना। पाकबड़ा में डींगरपुर रोड पर उसकी ऑटो मरम्मत की दुकान है। वह मुस्तफा के पास किसी को रकम लेने भेज देंगे। सुनीता ने बैंक से चार लाख रुपये निकालकर मुस्तफा को दे दिए। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे कुलदीप ने पत्नी को कॉल की और रुपये मिलने की जानकारी दे दी। इसके बाद से कुलदीप का फोन बंद हो गया था।
परेशान परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कुलदीप के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराकर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस और एसओजी कुलदीप की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बिजनौर के स्योहारा में गांव गंगाधरपुर उर्फ मुर्तजानगर के पास कुलदीप का शव मिल गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
व्यापारी शुक्रवार सुबह से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। पाकबड़ा में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था। बिजनौर में उनका शव मिला है। पुलिस टीम को हत्याकांड से जुटे अहम सुराग हाथ लग गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
राहगीरों ने दी पुलिस को जानकारी
शनिवार देर शाम बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र के गांव गंगाधरपुर में सड़क किनारे एक शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में स्योहारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतक की पहचान कराने में जुट गई थी। इसी दौरान मुरादाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई संजीव ने शव की पहचान अपने भाई कुलदीप गुप्ता के रूप में की।
मुस्तफा ने मोबाइल में खींच लिया था रकम लेने वाले का फोटो
थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि ऑटो मैकेनिक मुस्तफा ने पूछताछ में बताया कि रुपये लेने एक व्यक्ति उसकी दुकान पर ही आया था। जिस व्यक्ति को उसने चार लाख रुपये दिए थे उसने हेलमेट और मास्क लगा रखा था। फिर भी मुस्तफा ने अपने मोबाइल में उसका फोटो खींच लिया था। आरोपी के पास काले रंग की स्पलेंडर बाइक थी।
पल-पल बदलती रही लोकेशन पीछे लगी थी एसओजी
सूचना मिलने के बाद पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसओजी को भी छानबीन में लगा दिया था। बताया जा रहा है कि एसओजी ने व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। जिससे पता चला कि व्यापारी का मोबाइल बिजनौर में बंद हुआ है। पुलिस और एसओजी बिजनौर पहुंच गई थी। वहां नूरपुर, स्योहारा में भी मोबाइल की लोकेशन बदलती रही।
खंगाल रहे कैमरों की फुटेज पांच लोगों से पूछताछ जारी
शुक्रवार सुबह व्यापारी को बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था। इसके अलावा मुस्तफा ने जिसे रकम दी उस व्यक्ति ने भी हेलमेट और मुंह पर मास्क लगा रखा था। इस कारण दोनों ही व्यक्तियों की कोई पहचान हो पाई है। अब पुलिस पाकबड़ा में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने नौकर समेत पांच लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा दो संदिग्ध लोगों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। कुलदीप का कॉल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।