फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Buses increased but stopped operating on village routes

Moradabad News: बसें बढ़ीं पर बंद हो गया गांव के रूटों पर संचालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Buses increased but stopped operating on village routes
मुरादाबाद। परिवहन निगम में अनुबंध पर बसें जुड़ने के बाद संख्या जरूर बढ़ गई है लेकिन गांवों के रूटों पर संचालन बंद हो गया है। कई गांव ऐसे हैं जिनमें ग्रामीण बस सेवा के तहत वर्षों पहले संचालन शुरू किया गया था। वहां अब बसें नहीं जातीं। मंडल में 700 बसें होने के बावजूद 481 गांवों के लोगों को शहर की दौड़ लगानी पड़ती है। यहां से उन्हें अपने गंतव्य के लिए बसें मिलती हैं।
विज्ञापन


इसमें मुरादाबाद, कुंदरकी, बिलारी, ठाकुरद्वारा, कांठ, भोजपुर, मूंढापांडे, भगतपुर, डिलारी, छजलैट, पाकबड़ा, अगवानपुर क्षेत्र के गांव शामिल हैं। परिवहन निगम का मानना है कि इनमें से 460 गावों में मोटरेबल मार्ग नहीं है। यानी सड़कों की स्थिति ऐसी नहीं है कि बसें चलाई जा सकें। इससे इतर जिले के 21 गांव ऐसे भी हैं, जहां मोटरेबल मार्ग भी है और बसों के लिए वर्षों से लोगों की मांग भी। इसके बावजूद निगम इन गावों को बस यातायात से नहीं जोड़ पा रहा है। मंडल मुख्यालय होने के बावजूद मुरादाबाद इकलौता ऐसा जनपद है जिसके अच्छे सड़क मार्ग वाले गांवों तक बसें नहीं जा रही हैं। यहां के अलावा अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, नजीबाबाद डिपो का कोई ऐसा गांव नहीं है जहां की सड़कें ठीक हों और बसें न जाती हों। खुद परिवहन निगम के अधिकारी इस बात को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


बसें चलाने के लिए तलाशे जा रहे उसी गांव के ड्राइवर
मुरादाबाद जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी परिवहन निगम के अधिकारियों से पत्र लिखकर अपने गांवों में बसें चलाने के लिए अपील कर चुके हैं। इसके बावजूद को खास असर नहीं हुआ है। कई गांवों में बसें चलाने के लिए परिवहन निगम उसी गांव के ड्राइवर तलाश कर रहा है, जिससे रात होने पर बस को गांव में ही खड़ा किया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव का ड्राइवर नहीं मिलेगा तो क्या कभी बस नहीं चलेगी। इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed