फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bus of roadways depo filling diesel from petrol pump

आईओसी डिपो से महंगा हुआ डीजल तो पेट्रोल पंपों से डीजल भरवा रहीं रोडवेज बसें-0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
bus of roadways depo filling diesel  from  petrol pump
रामपुर। अभी तक रोडवेज बसों के संचालन के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो से डीजल लिया जाता था लेकिन, अब ऑयल डिपो पर बाजार के पेट्रोल पंपों की तुलना में करीब छह रुपये प्रति लीटर डीजल महंगा हो गया है। इससे रोडवेज बसों के संचालन के लिए पेट्रोल पंपों से ही डीजल लिया जा रहा है। ऐसे में चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के बीच संभव है कि रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ जाए।
विज्ञापन

रामपुर डिपो से 71 रोडवेज बसों का संचालन होता है। जिसमें 41 बस चुनाव ड्यूटी के लिए गई हुई हैं। इस समय रामपुर रोडवेज से रोजाना तीस बसों का संचालन हो रहा है। इनमें हर रोज करीब तीन हजार लीटर डीजल की खपत हो रही है जबकि चुनाव ड्यूटी में गईं बसों के भी आने के बाद रोजाना करीब सात हजार लीटर डीजल की खपत होगी। ऐसे में अगर आईओसी के डिपो से तेल लिया जाता तो रोजाना करीब 42 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ता। इससे अब रोडवेज बसें ऑयल डिपो की जगह पेट्रोल पंपों से डीजल ले रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो रोडवेज बसों का सफर भी महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed