फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Bus collides with bike in Pakbada, husband dies, wife and two children injured

Moradabad: पाकबड़ा में बस ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

Wed, 22 May 2024 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 06:00 AM IST
सार

पाकबड़ा में बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बच्चे समेत दंपती जख्मी हो गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Moradabad: Bus collides with bike in Pakbada, husband dies, wife and two children injured
बाइक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकबड़ा में मंगलवार की दोपहर को पाकबड़ा- डींगरपुर रोड पर हासमपुर गोपाल गांव के पास एक बाइक सवार पति, पत्नी और दो बच्चों को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी घायल हो गए। देर शाम इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के भाड़ला गांव निवासी मुन्ने (33) अपनी पत्नी अफसाना और बेटे आयान, बेटी अरिषा के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने पांयती कला जा रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे हासमपुर गोपाल गांव के पास एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान देर शाम मुन्ने की मौत इलाज के दौरान हो गई। मुन्ने मजदूरी का काम कर करता था। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मंगलवार शाम करीब चार बजे हाईवे पर पाकबड़ा में पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार रतनपुर कलां निवासी राज रावत को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed