फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bullion traders set for a windfall this Diwali... coins worth crores to jingle in the market.

Moradabad News: दिवाली पर होगी सराफा कारोबारियों की चांदी...50 करोड़ के सिक्के खनकेंगे बाजार में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders set for a windfall this Diwali... coins worth crores to jingle in the market.
मुरादाबाद। भले ही दीपावली में अभी डेढ़ माह का वक्त है लेकिन बाजार खुद को अभी से तैयार करने लगे हैं। सराफा कारोबारियों ने सोने और चांदी के सिक्कों के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। दस, पचास और 100 ग्राम वाले चांदी के सिक्कों की मांग सबसे ज्यादा है। सोने के सिक्के केवल एक, दो और पांच ग्राम के मंगवाए जा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल सोने के सिक्के कम बिके थे और चांदी की मांग ज्यादा रही थी। पिछले साल के कारोबारी रुझान को देखते हुए ही चांदी के सिक्के ज्यादा मंगवाए जा रहे हैं। सराफा कमेटी के मुताबिक इस बार करीब 50 करोड़ के सिक्कों के ऑर्डर दिए गए हैं। इनमें चालीस करोड़ के सिक्के चांदी के हैं जबकि दस करोड़ सोने के।
विज्ञापन

गंज बाजार, कांठ रोड, मंडी चौक समेत शहर के प्रमुख बाजारों में करीब 200 सराफा कारोबारी हैं। दीपावली पर चांदी और सोने के सिक्कों का अच्छा कारोबार होता है लिहाजा सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अलग-अलग डिजाइन और वजन के सिक्के दिल्ली, मुंबई और मथुरा से भी मंगाए जा रहे हैं। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा में सोने-चांदी के सिक्के रखने की परंपरा के कारण इनकी मांग रहती है। ग्राहक पूजा के लिए सिक्के खरीदने के साथ इन्हें निवेश और शुभ उपहार के तौर पर भी लेते हैं। धनतेरस से करीब दो दिन पहले सिक्कों की बिक्री में तेजी आ जाती है। सराफा कमेटी के अनुसार, शनिवार को सोने की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी। कारोबारियों का कहना है कि पहले बड़े वजन के सिक्कों की मांग रहती थी, लेकिन अब ग्राहक अपने बजट के हिसाब से एक और दो ग्राम के सोने के सिक्कों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पांच ग्राम के सिक्कों की भी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

00

सोने के मुकाबले चांदी के सिक्के की मांग अधिक
-श्री सराफा कमेटी गंज बाजार के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर सोने के मुकाबले चांदी के सिक्कों की मांग अधिक रहती है। चांदी अपेक्षाकृत कम बजट में उपलब्ध होने के कारण मध्यम वर्ग के ग्राहक भी इन्हें आसानी से खरीद लेते हैं। इस बार लक्ष्मी-गणेश के साथ अलग-अलग डिजाइन और वजन के चांदी के सिक्के बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
धनतेरस से पहले सोने व चांदी की कीमतें बढ़ने की उम्मीद
-कारोबारियों को धनतेरस के नजदीक आते ही सिक्कों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सराफा कारोबारी प्रदीप रस्तोगी का कहना है कि इस बार दिवाली तक सोने की कीमत में करीब 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में ग्राहक कीमत और अपने बजट को देखते हुए छोटे वजन के सिक्कों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कारोबारियों ने पचास करोड़ के सिक्कों के ऑर्डर दिए हैं। इनमें करीब चालीस करोड़ के चांदी के सिक्के हैं और सोने के सिक्के दस करोड़ के होंगे।

00
पिछली दिवाली पर बिके थे 35 करोड़ के सिक्के

-वर्ष 2025 में दिवाली के दौरान मुरादाबाद के सराफा में सिक्कों के साथ सोने-चांदी के आभूषणों की भी जमकर बिक्री हुई थी। सराफा कारोबारियों के अनुसार दिवाली पर करीब 35 करोड़ के सिक्के बिके थे। चांदी के सिक्कों की बिक्री में तेजी थी लिहाजा इस बार भी चांदी के सिक्के ज्यादा मंगवाए जा रहे हैं। सोने के सिक्के जो मंगवाए गए थे वह भी नहीं बिक सके थे।


श्री सराफा कमेटी गंज बाजार के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि पिछली बार दिवाली के सीजन में कारोबारियों की प्रतिदिन करीब 15 से 16 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की बिक्री हुई थी। इस बार भी त्योहार को देखते हुए कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
00
-सोने के दाम काफी बढ़े हैं। इसलिए बड़े वजन के सिक्कों के बजाय एक और दो ग्राम के सिक्कों के ऑर्डर दिए हैं। धनतेरस पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।-अश्वनी, सराफा कारोबारी
-दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों की विशेष मांग रहती है। लोग इन्हें पूजा के साथ शुभ खरीदारी के रूप में भी लेते हैं। त्योहार के लिए सिक्के मंगवाए जा रहे हैं। प्रदीप रस्तोगी, सराफा कारोबारी
-दिवाली पर सिक्कों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह रहता है। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद लोग शुभ खरीदारी नहीं छोड़ना चाहते। इस बार सोने की जगह चांदी के सिक्के ज्यादा मंगवाए जा रहे हैं।-संदीप सिंघल, सराफा कारोबारी

- इस बार दिवाली पर चांदी के सिक्कों की मांग सोने से अधिक रहने की उम्मीद है। ग्राहकों के बजट के अनुसार 10, 50 और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के उपलब्ध हैं।-रोहन रस्तोगी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed