फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bullets pierced the hearts of Asif and Dinu and came out from their backs.

Moradabad News: आसिफ और दीनू के दिल को चीरते हुए पीठ से बाहर निकली गोलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bullets pierced the hearts of Asif and Dinu and came out from their backs.
मुरादाबाद। मुठभेड़ में ढेर एक लाख के इनामी आसिफ उर्फ टिड्ढा और 50 हजार के इनामी दीनू के शव का मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पहले दोनों के शवों का एक्सरे कराया गया जिससे गोलियों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट देखे गए। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है आसिफ को सीने पर दो गोलियां लगी थीं। यह गोलियां दिल और फेफड़े को चीरते हुए बाहर निकल गईं थीं जबकि दीनू को सीने पर दो और एक पैर में लगी थी। यही तीनों गोलियां भी बाहर निकल गई थीं।मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के रसीद नगर निवासी आसिफ उर्फ टिड्ढा और मेरठ के सरुरपुर थानाक्षेत्र के खिवाई निवासी दीनू को सोमवार की रात करीब आठ बजे भोजपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में एसटीएफ और पुलिस ने ढेर किया था। मंगलवार सुबह दोनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मजिस्ट्रेट और सीओ की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचनामा कराने के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed