फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozers run on illegal encroachments in Nirmalpur village

Moradabad News: निर्मलपुर गांव में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal encroachments in Nirmalpur village
ठाकुरद्वारा। निर्मलपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जेसीबी से अवैध कब्जे को पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। गांव के अर्जुन सिंह ने डीएम से शिकायत कर गांव के कुछ लोगों पर ग्राम समाज की भूमि पर उपले के बिटोरा, भूसा , कूड़ा, और अन्य तरीके से कब्जे की शिकायत की थी। जिस पर एसडीएम के आदेश पर सोमवार को राजस्व निरीक्षक सर्वेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर गांव में पहुंची। टीम ने ग्राम समाज की भूमि पर बाउंड्री बनाकर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने राजस्व निरीक्षक से मिलकर बिना नोटिस के कार्रवाई का विरोध किया। राजस्व निरीक्षक का कहना था कि यह पक्का निर्माण नहीं था इसलिए इसमें नोटिस की आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed