फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended

मुरादाबाद में गरजा बुलडोजर: अपहरण-गोलीकांड के आरोपियों के मकान जमींदोज, दो थाना प्रभारी समेत चार कर्मी निलंबित

Sat, 29 Jun 2024 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:16 PM IST
सार

मूंढापांडे में दो बहनों को अगवा करने और फायरिंग मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा हीलाहवाली बरतने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बहनों को अगवा करने की कोशिश के विरोध पर मां-बाप और भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर मूंढापांडे और बहजोई थाने की पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर आरोपी मुस्लिम और उसके चाचा के मकान जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया था। इस पूरे मामले में मूंढापांडे के थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार, तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक मलिक, बहजोई थाने के प्रभारी सतेंद्र पंवार और दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी सतपाल अंतिल ने मुख्य आरोपी मुस्लिम पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मूंढापांडे के गांव निवासी फर्म कर्मी के घर में बुधवार रात करीब तीन बजे गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान दो अन्य लोग तमंचों से लैस होकर घुस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने फर्म कर्मी की शादीशुदा बेटी को अगवा करने की कोशिश की थी। बड़ी बेटी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए थे। आरोपी दोनों बहनों को तमंचे के बल पर अगवा कर ले जाने लगे थे। फर्म कर्मी, उसकी पत्नी, बेटे ने विरोध किया तो तीनों को गोली मार दी थी।

इस मामले में आरोपी मुस्लिम और उसके पिता नन्हें, चाचा सुलेमान और आले हसन समेत दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की कोशिश और जानलेवा हमले के मामले में मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार की दोपहर पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें गांव पहुंचीं।

Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर दो मंजिला मकान का निर्माण कराया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर भाग गए थे। कार्रवाई के लिए मूंढापांडे और संभल के बहजोई थाने की पुलिस ने दो बुलडोजर बुलवा लिए।

दोपहर करीब दो बजे आरोपियों के मकान ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। पहले चहारदीवारी गिराई गई। इसके बाद दो मंजिला मकान जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने आने की कोशिश की तो उन्हें खदेड़ दिया गया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में मकान को गिरा दिया गया।

Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद, रामपुर और संभल में हुई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई

अब तक इस मामले में चार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। बुधवार रात करीब तीन बजे गोलीकांड हुआ था, लेकिन मूंढापांडे के थाना प्रभारी करीब चार घंटे देरी से घटना स्थल पर पहुंचे। इसके अलावा तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक मलिक के सामने भी युवती का पिता शिकायत लेकर पहुंचा था।

Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : संवाद

तब मुख्य आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने 151 में कार्रवाई की थी। चार मार्च को आरोपी युवती को उसकी ससुराल पवांसा से अगवा कर ले गया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

आरोप है कि दरोगा दिनेश कुमार ने गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये भी ले लिए थे। इस मामले में संभल एसपी ने बहजोई थाना प्रभारी सतेंद्र पंवार और दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित किया है।

Bulldozer roared in Moradabad: Houses of kidnapping-shooting accused razed, two SHO suspended
मूंढापांडे में फायरिंग करने वाले आरोपी के घर पर चल बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

यह हुई थी घटना
बुधवार की रात युवती, उसकी बड़ी बहन और मां-बाप पन्नी के नीचे सो रहे थे। मुस्लिम और अन्य आरोपी घर में घुस गए और बड़ी बहन को अगवा कर ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए थे। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के भाई के सीने, मां के पैर और पिता के हाथ में गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed