{"_id":"68fe8e3b9d802dbc3a0ccbd1","slug":"bull-picks-up-elderly-shopkeeper-and-throws-him-to-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-758388-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सांड़ ने वृद्ध दुकानदार को उठाकर पटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सांड़ ने वृद्ध दुकानदार को उठाकर पटका, मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में शनिवार की सुबह सांड़ ने एक वृद्ध दुकानदार को सींग से उठाकर पटक दिया। घायल वृद्ध को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम ने हिंसक सांड़ को पकड़ लिया।
चंद्रनगर निवासी खजान सिंह (65 वर्ष) घर के नजदीक प्लास्टिक एवं हैंडलूम की दुकान है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे खजान सिंह छड़ी लेकर दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। वह घर की गली से निकल कर चंद्रनगर में ही सिंह मंडप तिराहे के पास पहुंचे। इसी समय पीछे से एक सांड़ आ गया। सांड़ को देखते ही वृद्ध दुकानदार बचने के लिए सड़क के किनारे खड़े हो गए। इसी समय सांड़ से बचाने के लिए महिला वृद्ध को पकड़कर गली में खींचने लगी। पैरालाइस अटैक होने के कारण वृद्ध तेज कदमों से नहीं चल रहे थे। फिर भी वह गली की तरफ चले गए। लोगों का कहना है कि घटना के समय एक युवक ने सांड़ को भगाने के लिए उसके शरीर पर पानी डाल दिया था। पानी शरीर पर गिरने के बाद सांड़ भड़क गया। दौड़ते हुए सांड़ ने सींग से उठाकर पटक दिया। ऊंचाई से गिरने की वजह से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध दुकानदार के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह घटना के समय स्नान कर रहा था। सूचना मिलने के बाद उसने घायल पिता को कांट रोड अकबर का किला स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में पूछने पर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। इस कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई सांड़ के हमले की घटना
सांड़ द्वारा हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में सांड़ पर पानी फेंकने और वृद्ध पर हमले की घटना दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस सूचना जुटाने के लिए सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
इसी सांड़ को रोटी खिलाते थे परिजन
घटना के शिकार वृद्ध के पुत्र ने बताया कि उनका परिवार इसी सांड़ को रोटी खिलाता था लेकिन काल ऐसा आया कि वह उनके पिता पर ही हमला कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
सांड़ ने एक छात्रा पर भी किया था हमले का प्रयास
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को चंद्रनगर स्थित श्री राम शर्मा इंटर कॉलेज की छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी समय सांड़ ने उस पर हमला किया लेकिन छात्रा दौड़ते हुए भाग निकली। सांड़ कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद शांत हो गया। वृद्ध के साथ घटना के बाद नगर निगम को सूचना दी गई। इसके बाद नगर निगम की टीम उसे पकड़ने के बाद अपनी गाड़ी में लेकर चली गई।