फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bull dollar again on Hindu college and shops in Budhbazar

Moradabad News: बुधबाजार में हिंदू कॉलेज और दुकानों पर फिर चला बुलडोलर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Bull dollar again on Hindu college and shops in Budhbazar
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम के बुलडोजर ने मंगलवार को बुधबाजार स्थित हिंदू डिग्री कॉलेज के गेट, प्रेम चुनरिया होटल सहित नौ दुकानों के अतिक्रमण को ध्वस्त किया। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि अभी बाजार से 22 अन्य दुकानों का अतिक्रमण हटाना है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम एक पोकलेन, दो जेसीबी और हथौड़ा एवं घन लिए 30 कर्मचारी बुधबाजार पहुंचे। उस समय व्यापारी अतिक्रमण हटा रहे थे। इस बीच अधिकारियों का निर्देश मिलते ही पोकलेन और जेसीबी ने हिंदू डिग्री कॉलेज गेट को ध्वस्त करना शुरू किया। कुछ ही देर में हिंदू काॅलेज गेट, प्रेम चुनरिया होटल के अलावा अतिक्रमण के दायरे में आ रही आठ दुकानों पर बुलडोजर चलाया। निगम के अधिकारियों का कहना था कि शीघ्र ही स्मार्ट सिटी योजना के रुके कार्यों को पूरा किया जाएगा। निगम की टीम के आगे कोई व्यापारी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि शुक्रवार को दो दिन की मोहलत दी गई थी। व्यापारियों ने खुद ही अपना अपना अतिक्रमण तोड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन सोमवार को टीम के पहुंचने पर व्यापारी धीरे धीरे अतिक्रमण हटवा रहे थे। कुछ देर रुकने के बाद शाम को निगम की टीम ने बुलडोजर चला दिया। मंगलवार को भी टीम मौके पर पहुंची तो स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के दायरे में आने वाले हिंदू काॅलेज गेट, होटल प्रेम चुनरिया होटल का ऊपरी हिस्सा और आठ अन्य दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया है। अभी 22 अन्य दुकानों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर एके मित्तल, प्रवर्तन टीम के कर्नल एसके शाही, सुभान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed