फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bsp workers celebrate party president birthday

बसपाइयों ने 2022 में यूपी की सत्ता में आने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
bsp workers celebrate party president birthday
अम्बेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती जी का 65 जन्मदिवस पर बोलते बसपा सांसद ग - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि मौजूदा सरकार में किसान, व्यापारी, महिलाएं सब परेशान हैं। वक्ताओं ने आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने और 2022 में फिर से बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले बसपा नेताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर और बसपा के संस्थापक कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब भी बहन मायावती मुख्यमंत्री बनीं कानून का राज रहा। इसलिए प्रदेश की जनता अब उनको फिर से मुख्यमंत्री बनता देखना चाहती है। इसके लिए सबको एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

नगीना के लोकसभा सांसद और मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी ग्रीश चंद्र ने कहा कि आज किसान परेशान हैं। दिल्ली में लाखों किसान ठंड में बैठे हैं लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। नया कानून बनाने से पहले किसानों से वार्ता की होती तो ये नौबत न आती। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में किसान ही इस सरकार को उखाड़कर बसपा को सत्ता में लाएंगे। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश ने की। संचालन निर्मल सिंह सागर ने किया। इस मौके पर कांठ विधान सभा प्रभारी आफाक अली खां, उत्तम सिंह चौहान, आकिल चौधरी, काफिज वारिस, अनिल चौधरी, सेक्टर प्रभारी सुनील भारती, सुनील आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1700 कंबल बांटने का दावा
बसपा के मंडल प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि कोराना संक्रमण की वजह से इस बार न केक काटा गया और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जनकल्याण के रुप में करीब 1700 कंबल का वितरण गरीबों में किया गया।

नहीं दिखी सोशल डिस्टेसिंग
कार्यक्रम के दौरान कोविड -19 के नियमों का पालन नजर नहीं आया। सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई। मंच पर ही नेता एक दूसरे से सटे हुए बैठे थे। मंच पर बैठने की व्यवस्था सीमित थी लेकिन नेता आते रहे और बैठते रहे। कई लोगों के चेहरों पर मास्क भी नहीं लगे थे। मंडल प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि हमने अनुमति लेकर कार्यक्रम किया था। कोविड नियमावली का पालन कराने का हर संभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed