फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP supremo Mayawati's birthday will be celebrated as a public welfare day.

Moradabad News: जनकल्याणकारी दिवस के रूप मनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

Fri, 09 Jan 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 09 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BSP supremo Mayawati's birthday will be celebrated as a public welfare day.
15 को मुरादाबाद के आंबेडकर पार्क पहुंचेंगे बसपा कार्यकर्ता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलारी। नगर के डॉ. आंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार दोपहर बसपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई।
बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती का आगामी 15 जनवरी को जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ताओं से बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि 15 जनवरी को मुरादाबाद के डॉ. आंबेडकर पार्क पहुंचेंगे। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टरों से बसपा कार्यकर्ताओं को 15 जनवरी के कार्यक्रम में मुरादाबाद ले जाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर प्रत्येक बूथ पर बसपा की टीम सक्रिय रहने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता बसपा के बिलारी विस क्षेत्र अध्यक्ष रन सिंह भारती और संचालन डा.चरन सिंह ने किया। बैठक में बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर, जिला महामंत्री डा. सुनील आजाद, जिला प्रभारी करतार सिंह, फैसल रजा अंसारी,केके नवल, वीर सिंह गौतम, रामखिलाड़ी सिंह, अवधेश यादव, कन्हैयालाल मौर्य, खालिद जमा खां, ओमप्रकाश सिंह, प्रति सिंह आजाद, निहाल सिंह, डा.अतर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, मुन्नालाल, अमर सिंह, राधेश्याम पाल, गजेंद्र सिंह, प्रेम शंकर सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय-03,04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed