फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP did not open its account at 113 booths in the by-elections.

Moradabad News: उपचुनाव में 113 बूथों पर बसपा का नहीं खुला खाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:09 AM IST
विज्ञापन
BSP did not open its account at 113 booths in the by-elections.
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए मतदान में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद जारी आंकड़ों से पता चला कि कुंदरकी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाली बसपा उपचुनाव में 113 बूथों पर खाता भी नहीं खोल सकी। पार्टी प्रत्याशी रफतउल्ला को 436 में से 113 बूथों पर एक भी मत नहीं मिला। वैसे बसपा प्रत्याशी 1,099 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं सपा और भाजपा प्रत्याशी अपने-अपने गृह क्षेत्रों के बूथों पर एक-दूसरे पर हावी रहे। भाजपा के नव निर्वाचित विधायक रामवीर सिंह के गांव स्थित प्राइमरी स्कूल दौलारी के चारों बूथों पर भाजपा को 2896 मत और सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 113 मत मिले। इसी प्रकार सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को उनके गृह क्षेत्र डोमघर के दो बूथों पर 696 और भाजपा को 286 मत मिले हैं।
विज्ञापन

कुछ बूथों पर पिछड़ी भाजपा
प्राइमरी स्कूल अक्का डिलारी कक्ष संख्या 2 में सपा को 250 मत और भाजपा को 118 मत मिले हैं, लेकिन कक्ष संख्या एक पर भाजपा आगे रही। यहां भाजपा को 363 और सपा को 75 मत मिले हैं। इसी प्रकार प्राइमरी स्कूल मझला मिलक पर सपा आगे रही। सपा को 222 और भाजपा को 183 मत मिले। कंपोजिट विद्यालय सरकड़ा खास के तीन बूथों पर सपा आगे रही। कंपोजिट विद्यालय नौशना शेखूपुर कक्ष संख्या एक में आगे रही, लेकिन कक्ष संख्या दो में पिछड़ गई। खिरजपुर के दोनों बूथों पर सपा आगे रही। यहां सपा को 375 और भाजपा को 314 मत मिले। फरीदपुर हमीर के कक्ष दो पर सपा आगे थी, लेकिन कक्ष संख्या एक में पीछे रही। मिलक सीकरी के दोनों बूथों पर सपा आगे रही। प्राइमरी स्कूल मंसूरपुर में सपा आगे थी। कंपोजिट स्कूल सैफपुर चित्तू के दोनों बूथों पर सपा आगे और भाजपा पीछे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
सपा को भी कई बूथों पर मिले शून्य मत
सहरिया के दो बूथों, कंपोजिट विद्यालय इमरतपुर के कक्ष संख्या एक पर सपा को एक-एक मत मिला। कुतुबपुर अज्जू, नब्बा नगला और जैतपुर बिसाहट में सपा शून्य रही। कोहनकू और अहरौला में भी सपा को एक -एक मत मिला है। कंपोजिट स्कूल गुरेर के कक्ष संख्या तीन और चार में सपा और भाजपा के मत की संख्या शून्य रही। पंचायत भवन गुरेर के कक्षा संख्या दो में सपा को एक और भाजपा को 149 मत मिले। इसी प्रकार सिरसाखेड़ के कक्ष संख्या एक पर सपा को एक मत और भाजपा को 529 मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed