{"_id":"5f8f2be98ebc3e9bdf461fa4","slug":"bsp-candidate-may-have-more-difficulties-fir-on-furkan-brother-and-30-40-supporters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फुरकान के भाई और 30-40 समर्थकों पर एफआईआर, शराब पार्टी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, फुरकान के भाई और 30-40 समर्थकों पर एफआईआर, शराब पार्टी का वीडियो वायरल
Tue, 20 Oct 2020 11:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के नौगांवा सादात विधानसभा के उप चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए बसपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर शराब पार्टी का आयोजन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद बसपा प्रत्याशी फुरकान के भाई और 30-40 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद सभी दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थकों में हड़कंप मचा है।
रविवार की रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक नीली टोपी धारी भीड़ को शराब परोस रहा था। पहले तो शराब पार्टी का यह वीडियो किसी प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का बताया गया। शराब परोसने का वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
एसडीएम नौगांवा सादात इंद्रनंदन सिंह और पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद यह वीडियो बसपा प्रत्याशी फुरकान अहमद के चुनाव कार्यालय/आवास का निकला।

इस मामले में एसडीएम के आदेश पर एसआई सत्यदेव सिंह के तहरीर पर बसपा प्रत्याशी फुरकान के भाई तुरबत अहमद और उनके 30-40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब पिलाने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बसपा प्रत्याशी के भाई और 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।प्रत्याशी फुरकान अहमद से वीडियो का कोई लेना देना नहीं है। मामला कुछ नहीं है। गलत तरीके से फंसाया गया है। वीडियो कहां की है इसकी जांच होनी चाहिए। सोमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा